नदन्तः च उन्नदन्तः च गर्जन्तः च प्लवंगमाः ।
क्ष्वेलन्तो धावमानाः च विनदन्तो महाबलाः ॥
nadantaḥ ca unnadantaḥ ca garjantaḥ ca plavaṃgamāḥ |
kṣvelanto dhāvamānāḥ ca vinadanto mahābalāḥ ||
Word by word from the Valmiki Ramayan Dataset (IIT Kanpur / Gyaandweep)
महाबलाःmightyप्लवङ्गमाःmonkeysनदन्तःmaking noiseउन्नदन्तश्चloudlyगर्जन्तश्चchatteringक्ष्वेलन्तःleapingविनदन्तःscreamingधावमानाश्चgallopping.
Translation
M. N. Dutt (1891–94), via Valmiki Ramayan DatasetThe powerful monkeys went gallopping and chattering, leaping and screaming.
Hindi
Gita Press, Gorakhpur (Hindi, via ramcharit.in)वे समस्त महाबली वानर और उनके यूथपति अपने राजा के द्वारा इस प्रकार प्रेरित हो भाँति-भाँति के शब्द करते, उच्च स्वर से गर्जते, दहाड़ते, किलकारियाँ मारते, दौड़ते और कोलाहल करते हुए कहने लगे—’राजन् ! हम सीता को साथ लायेंगे और रावण का वध कर डालेंगे। युद्ध में यदि रावण मेरे सामने आ जाय तो मैं अकेला ही उसे मार गिराऊँगा। तत्पश्चात् उसकी सारी सेना को मथकर कष्ट एवं भय से काँपती हुई जानकी जी को सहसा यहाँ उठा लाऊँगा। आप लोग यहीं ठहरें। मैं अकेला ही पाताल से भी जनककिशोरी को निकाल लाऊँगा, वृक्षों को उखाड़ फेकूँगा, पर्वतों के टुकड़े-टुकड़े कर डालूँगा, पृथ्वी को विदीर्ण कर दूँगा और समुद्रों को भी विक्षुब्ध कर डालूँगा। मैं सौ योजनतक कूद सकता हूँ, इसमें संशय नहीं है। मैं सौ योजन से भी अधिक दूरतक जा सकता हूँ। पृथ्वी, समुद्र, पर्वत, वन और पाताल में भी मेरी गति नहीं रुकती’
This Hindi translation covers verses 45.10–45.16 together.
Hinglish