अथ भूमि प्रदेशज्ञाः सूत्र कर्म विशारदाः । स्व कर्म अभिरताः शूराः खनका यन्त्रकाः तथा ॥
atha bhūmi pradeśajñāḥ sūtra karma viśāradāḥ | sva karma abhiratāḥ śūrāḥ khanakā yantrakāḥ tathā ||
M. N. Dutt (1891–94), via Valmiki Ramayan DatasetThen surveyors, experts in measurment, energetic and zealous labourers, excavators, engineers, skilled workers, architects, craftsmen, carpenters, roadlevellers, woodcutters, welldiggers, whitewashers, basketmakers, competent supervisors were sent in advance.
This translation covers verses 80.1–80.3 together.
Gita Press, Gorakhpur (Hindi, via ramcharit.in)तत्पश्चात् ऊँची-नीची एवं सजल-निर्जल भूमि का ज्ञान रखने वाले, सूत्रकर्म (छावनी आदि बनाने के लिये सूत धारण करने) में कुशल, मार्ग की रक्षा आदि अपने कर्म में सदा सावधान रहने वाले शूर-वीर, भूमि खोदने या सुरङ्ग आदि बनाने वाले, नदी आदि पार करने के लिये तुरंत साधन उपस्थित करनेवाले अथवा जल के प्रवाह को रोकने वाले वेतन भोगी कारीगर, थवई, रथ और यन्त्र आदि बनाने वाले पुरुष, बढ़ई, मार्गरक्षक, पेड़ काटने वाले, रसोइये, चूनेसे पोतने आदि का काम करने वाले, बाँस की चटाई और सूप आदि बनाने वाले, चमड़े का चारजामा आदि बनाने वाले तथा रास्ते की विशेष जानकारी रखने वाले सामर्थ्यशाली पुरुषों ने पहले प्रस्थान किया
This Hindi translation covers verses 80.1–80.3 together.